Air India Plane Crash : विमान हादसा, मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगी टाटा ग्रुप, घायलों के इलाज का उठाएगी पूरा खर्च

Air India Plane Crash :अहमदाबाद : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर हुए भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया। टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया। अब तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Air India Plane Crash :टाटा ग्रुप ने दिखाई संवेदनशीलता, मृतकों के परिवारों को ₹1 करोड़ की मदद

Air India Plane Crash :दुर्घटना के तुरंत बाद टाटा ग्रुप ने मानवीयता की मिसाल पेश की। चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में टाटा समूह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।टाटा समूह ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप वहन करेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, टाटा समूह ने बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण** में भी सहयोग देने की घोषणा की है।

Air India Plane Crash : कैसे हुआ हादसा?

Air India Plane Crash :गुरुवार दोपहर 1:39 बजे एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI-171) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ था। इसमें 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। रडार डाटा के अनुसार, विमान सिर्फ 625 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ पाया था कि अचानक तकनीकी खराबी के कारण उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से टूट गया।

Air India Plane Crash :कुछ ही पलों में विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकरा गया। इसके बाद पास के अतुल्यम हॉस्टल से भी विमान टकराया और आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार, धुआं और मलबा ही नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों और राहत दलों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

Air India Plane Crash :DNA जांच से होगी मृतकों की पहचान

Air India Plane Crash :गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि कई शव इस कदर झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है। बी.जे. मेडिकल कॉलेज* में DNA परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने पीड़ित यात्रियों के परिजनों और निकट संबंधियों से अनुरोध किया है कि वे अपने DNA नमूने जमा करें, ताकि जल्द से जल्द पहचान की जा सके।

 


Air India Plane Crash : घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर

Air India Plane Crash :द्विवेदी ने बताया कि इस हादसे में घायल करीब 50 लोगों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और उनकी हालत गंभीर होने के बावजूद स्थिर बताई गई है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories