Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News : पथरिया में शिक्षा न्याय आंदोलन का जोरदार प्रदर्शन, टला...

Mungeli News : पथरिया में शिक्षा न्याय आंदोलन का जोरदार प्रदर्शन, टला स्कूल बंदी का विरोध, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Mungeli News
Mungeli News

Mungeli News : मुंगेली : शिक्षा न्याय आंदोलन के दूसरे चरण में लोरमी मुंगेली ब्लाक के बाद 12 जून को पथरिया ब्लाक में ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा गया । जिसमें कई विधायक एवं पूर्व विधायको के नेतृत्व में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Mungeli News : गौरतलब हो कि युक्तियुक्त करण का चरण बद्ध विरोध पुरे प्रदेश में 9 जून से किया जा रहा है। इसी कडी जिले के दो ब्लाको में क्रमश 09 एवं 10 जून को आंदोलन किया गया थाए उसके उपरांत 12 जून को पथरिया में घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने मंच से प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ जो खिलवाड़ प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। वो बर्दाश्त नही किया जायेगा। पुरे प्रदेश में लगभग 10463 स्कूलो में ताला लगने का खतरा बढ गया है।

 

Mungeli News : साथ ही कई शिक्षको एवं स्व सहायता समुह के माध्यम से अपना जीवन यापन करने वाले महिलाएं रसोइया एवं सफाई कर्मचारी जैसे कई लोगो के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो जायेगी। एक तरफ अपने चुनावी प्रचार के दौरान शिक्षको की भर्ती का दम भरने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में काबिज होते ही नई भर्ती तो दूर उल्टे कार्यरत शिक्षको पर गाज गिराने की योजना बना डाली । वही शिक्षा के मंदिर को बंद करने के साथ ही प्रदेश में 67 नये शराब दुकानो का खुलना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खडा करता है।

 

Mungeli News : उन्होंने कहा कि जब से पार्टी द्वारा आदोलन की शुरूवात हुई है प्रदेश भर के पालको का साथ भी इस आंदोलन को मिला है। आज भी कई पालक हमारे इस आंदोलन का हिस्सा बन पार्टी को मजबूती प्रदान करने पहुचे है। बडी संख्या में उनके साथ जा कर ज्ञापन सौपा गया । अब प्रशासन द्वारा शिक्षको और विद्यार्थियो के साथ न्याय नही किया जाता है तो अगले चरण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव जल्द ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन मे शिक्षा विभाग का ही नहीं बल्कि अन्य विभागों के कार्यप्रणाली से निराश ग्रामीणों ने भी इस मंच पर पहुँच कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा।

 

Mungeli News : मंच को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि आज पथरिया ब्लाक शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी शिक्षको और बंद होने वाले स्कूलो के पालको के साथ खडी है। जब तक शिक्षको और बच्चो के साथ उचित न्याय नही किया जायेगा तब तक हम न्याय की इस लडाई को लडेगे ।

 

Mungeli News : अनोखे अंदाज मे हुआ विरोध प्रदर्शन – पथरिया ब्लाक मे युक्तियुक्त करण का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिलाए सभा स्थल के समीप स्थित हनुमान मंदिर मे प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना कर सभा की शुरुआत की गई जिसमें जिला संगठन प्रभारी सहित जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Mungeli News : आई ई डी ब्लास्ट मे शहीद हुए एडिशनल एस पी को दी गईं श्रद्धांजलि – बीते दिनों आई ई डी ब्लास्ट मे शहीद हुए एडिशनल एस पी स्व. आकाश राव गिरिपूंजे को श्रद्धांजलि दी गईं।मालूम हो कि नक्सली हमले मे शहीद हुए थे। इस अवसर पर आलोक सिंह घनश्याम वर्मा,संजीत बनर्जी,हेमेंन्द्र गोस्वामी,आत्मा सिंह क्षत्रिय,राजा ठाकुर,स्वतत्रं मिश्रा,संजय यादव,श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती उर्मिला यादव,श्रीमती मायारानी सिंह, श्रीमती हेमिन मंगेश्कर, नरेश पाटले,दिलीप बंजारा,रमेश कश्यप, ग्वाल दास अनंत, अभिलाष सिंह, संतोष धृतलहरे , दिलीप कौशिक, नवनीत शुक्ला, अभिषेक सिंह यादव,संजय ठाकुर, दीपक साहू, संपत जायसवाल,ओंकार यादव,धर्मेंद्र श्रीवास, छोटू खान, प्रकाश भार्गव, गुरमीत बग्गा, आशुतोष पाण्डेय, उमेश सोनी, नेहरू साहू, मुकेश साहू, परविंदर खालसा,रशिद खान, घसिया लहरे, बाबू लाल जांगड़े, संतोष पाटले, जयराम साहू, संतोष पाली,विनोद कुर्रे, पुनाराम जोगी,ललीत धृतलहरे,इंद्रजीत कुर्रे, कौशल क्षत्रिय,श्वेता पाठक, नीरज यादव,विष्णु खाण्डे,रामकुमार साहू, धृतलहरे, राकेश साहू, वहाब खान, मनिष यादव,विक्की वर्मा,अशोक जायसवाल,तुलसी सोनवानी ,तारणी विश्वकर्मा, निर्मल दिवाकर, श्रवण सोनकर, कुशल राजपूत, टेक राम सोनवानी, तारण टंडन,मानस राजपूत,डा. रमेश कश्यप,बिंदु यादव, मानस राजपूत,आकाश दिव्य,अलख जायसवाल,संजय धुमसरे, सतीष खाण्डे, केशव खाण्डे,निर्मल दिवाकर, गुलाबा सिंह, सहित बडी संख्या में पथरिया मुंगेली लोरमी ब्लाक के कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here