Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG News: “सीएम साय का बड़ा दावा: छत्तीसगढ़ में अब कोई माओवादी...

CG News: “सीएम साय का बड़ा दावा: छत्तीसगढ़ में अब कोई माओवादी नहीं, राज्य हुआ ग्रीन ज़ोन”

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 से माओवादी आतंक से मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों और बस्तर की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है।

CG News: CM साय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साहसपूर्ण नेतृत्व और अमित शाह की रणनीति ने माओवादी हिंसा के खिलाफ अभियान को निर्णायक दिशा दी। उन्होंने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और बस्तर की जनता का आभार जताया, जिन्होंने लोकतंत्र और सुरक्षा बलों पर भरोसा बनाए रखा।

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रेड कॉरिडोर नहीं रहा, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है, और बस्तर में नया अध्याय शुरू हो चुका है—जहां बच्चे स्कूल जाएँगे, महिलाएँ सुरक्षित जीवन बिताएँगी और विकास का प्रकाश हर गांव तक पहुँचेगा।

CG News: उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़ने वाले लोगों का स्वागत किया गया है, और यह परिवर्तन केवल सुरक्षा अभियान का नहीं बल्कि विश्वास, पुनर्वास और विकास के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here