Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Mahadev app scam :महादेव ऐप घोटाला: 150 से अधिक लोगों को समन,...

Mahadev app scam :महादेव ऐप घोटाला: 150 से अधिक लोगों को समन, पूर्व CM के करीबी पर जांच की आंच

0
98
Mahadev app scam
Mahadev app scam

Mahadev app scam :रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच में अब तेजी आ गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में 150 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यह बड़ा घोटाला पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था, जिसमें कई प्रभावशाली नेता और अधिकारी शामिल थे। अब सीबीआई ने इन सभी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Mahadev app scam :सूत्रों के अनुसार, बीते गुरुवार और शुक्रवार को सीबीआई ने कुछ बड़े नामों से घंटों तक पूछताछ की है। इसमें पुलिस विभाग के एएसपी रैंक तक के अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े इस घोटाले की रकम 8000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह घोटाला शराब घोटाले के साथ मिलकर प्रदेश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में गिना जा रहा है।

Mahadev app scam :करीब चार महीने पहले सीबीआई ने इस मामले में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। अब पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसमें पुलिसकर्मी, राजनीतिक हस्तियां और कारोबारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के बाद कुछ बड़े नामों का पर्दाफाश हो सकता है और आगे चलकर नई गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

Mahadev app scam :नेशनल जगत विजन लगातार इस मामले की रिपोर्टिंग कर रहा था और अब हालात उसी दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं। सीबीआई की इस आक्रामक कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस घोटाले की परतें पूरी तरह खुल सकती हैं और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिल सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here