Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

BIG Breaking : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा सारणी जारी

10th and 12th board exams : रायपुर। राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 की अधिकारिक परीक्षा सारणी जारी कर दी है। परीक्षा सारणी जारी होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह और गंभीरता दोनों बढ़ गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ 21.02.2026 से 13.03.2026 तक संचालित होंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएँ 20.02.2026 से 18.03.2026 तक आयोजित की जाएँगी। सभी परीक्षाएँ प्रातः प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक होंगी।

क्र. परीक्षा का नाम परीक्षा अवधि परीक्षा का समय
1. हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (12वीं) 20.02.2026 से 18.03.2026 प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक
2. हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) 21.02.2026 से 13.03.2026 प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक
3. शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 20.02.2026 से 28.02.2026 प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक

10th and 12th board exams :

बोर्ड द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार, 10वीं की पहली परीक्षा हिंदी से शुरू होगी, जबकि 12वीं की शुरुआत भौतिक विज्ञान/राजनीति विज्ञान/व्यवसाय अध्ययन जैसे विषयों से होगी। मुख्य विषयों की परीक्षाएँ बीच में रखी गई हैं ताकि छात्रों को पर्याप्त तैयारी समय मिल सके।

कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा 2026

क्र. दिन दिनाँक विषय
1. शनिवार 21.02.2026 प्रथम भाषा – हिन्दी
2. मंगलवार 24.02.2026 द्वितीय भाषा – अंग्रेजी
3. शुक्रवार 27.02.2026 गणित
4. बुधवार 04.03.2026 विज्ञान
5. शुक्रवार 06.03.2026 व्यावसायिक पाठ्यक्रम
6. मंगलवार 10.03.2026 सामाजिक विज्ञान
7. गुरुवार 12.03.2026 तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू आदि)
8. शुक्रवार 13.03.2026 संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) / ड्राइंग/पेंटिंग (मूक-बधिरों के लिए)

10th and 12th board exams : कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2026

क्र. दिन दिनाँक विषय
1. शुक्रवार 20.02.2026 प्रथम भाषा – हिन्दी
2. सोमवार 23.02.2026 द्वितीय भाषा – अंग्रेजी
3. बुधवार 25.02.2026 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि के लिए विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्राइंग एवं पेंटिंग, भोजन तथा पोषण
4. शनिवार 28.02.2026 संस्कृत
5. सोमवार 02.03.2026 भूगोल, भौतिक शास्त्र
6. गुरुवार 05.03.2026 समाजशास्त्र
7. सोमवार 09.03.2026 राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
8. शनिवार 14.03.2026 गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनोटाईपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व
9. मंगलवार 17.03.2026 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन के तत्व, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
10. बुधवार 18.03.2026 खुदरा विपणन प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल सर्विस तकनीशियन, हेल्थ केयर, कृषि, मीडिया एवं मनोरंजन, दूरसंचार, बैंकिंग वित्तीय सेवाएँ एवं बीमा, ब्यूटी एवं वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर

10th and 12th board exams :
शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों में कठोर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और हाजिरी की डिजिटल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कॉपी मूल्यांकन को भी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे छात्रों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराया जा सके।

विद्यालयों में परीक्षा सारणी मिलने के बाद छात्र और शिक्षक दोनों अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब पुनरावृत्ति के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories