Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : बुजुर्ग की पुलिस कस्टडी में मौत…

Gwalior News : बुजुर्ग की पुलिस कस्टडी में मौत…

Gwalior News : बुजुर्ग की पुलिस कस्टडी में मौत...
Gwalior News : बुजुर्ग की पुलिस कस्टडी में मौत...

Gwalior News : ग्वालियर ग्वालियर की जौरासी पुलिस चौकी की हिरासत में 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दतिया के भांडेर निवासी इकबाल खान अपने चार साथियों के साथ 3 लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए ग्वालियर आए थे। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें डबरा-ग्वालियर हाईवे पर रोका और हिरासत में ले लिया।

Gwalior News : हिरासत में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

पुलिस पूछताछ के दौरान इकबाल खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस आनन-फानन में उन्हें डबरा के सिविल अस्पताल ले गई, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर भांडेर ले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने तत्काल घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अर्टिगा कार (UP93 CF 3590) में पांच लोग 3 लाख रुपये के पुराने 500-500 के नोटों के साथ दतिया की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना पर जौरासी चौकी प्रभारी पूनम कटारे ने अपनी टीम के साथ कार को रोका। तलाशी में 3 लाख रुपये के पुराने नोट मिले। पूछताछ में पता चला कि इकबाल खान इन नोटों को बदलवाने के लिए ग्वालियर आए थे, लेकिन काम न होने पर वे वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने इकबाल के साथ हिरासत में लिए गए चारों साथियों से भी पूछताछ की और उनका मेडिकल करवाया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here