Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

All World Gayatri Family : पवनतरा जालबांधा में ‘व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर’ का शंखनाद; IPS अंकिता शर्मा और पद्मश्री फूलबासन यादव भरेंगी जोश

All World Gayatri Family : जालबांधा/राजनांदगांव (संवाददाता: हेमंत वर्मा) : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्ति पीठ पवनतरा (जालबांधा) में चार दिवसीय आवासीय ‘व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर’ का गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक रूप से तैयार करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट प्रमुख शशिकांत फटिंग, डॉ. शोभा फटिंग और शिविर प्रभारी शीला सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जीवन जीने की कला पर जोर: उद्घाटन सत्र में डॉ. शशिकांत फटिंग ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहाँ युवाओं को ‘शिक्षा’ के साथ ‘विद्या’ का समन्वय सिखाया जाएगा, जिससे वे जीवन जीने की सही कला जान सकेंगे। डॉ. शोभा फटिंग ने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि हमारे रसोई घर में ही स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान छिपा है। शिविर प्रभारी शीला सोनी ने वर्तमान समय में युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं और उनके प्रभावी समाधानों पर चर्चा की।

All World Gayatri Family : दिग्गज हस्तियों का मिलेगा मार्गदर्शन: शिविर की सबसे खास बात यहाँ आने वाले वक्ता हैं। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ की चर्चित IPS अधिकारी अंकिता शर्मा, सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री फूलबासन यादव, तुलसी साहू और आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शुक्ला सहित कई कृषि एवं शिक्षा विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। युवा शक्ति का आह्वान करते हुए निखिल चंद्राकर ने बताया कि युवा ही निर्माण और विध्वंस की शक्ति रखते हैं, जिसे विद्या के माध्यम से सही दिशा दी जा सकती है।

पूरी तरह नि:शुल्क और अनुशासित आयोजन: नशा मुक्ति प्रचारक तुलेश्वर कुमार सेन ने शिविर का संचालन करते हुए अनुशासन गोष्ठी ली और विभिन्न टोलियों का निर्माण किया। प्रबंधन ने बताया कि युवाओं के लिए यह आवासीय शिविर पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश साहू, ईश्वर साहू, रामकुमार देशमुख और उनकी पूरी टीम समर्पित भाव से जुटी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories