Sunday, March 29, 2026
36.1 C
Raipur

WhatsApp लाएगा Parental Control फीचर, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा होगी और मजबूत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने बच्चों और उनके माता-पिता के लिए एक अहम फीचर पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी जल्द ही Parental Control फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल पर सीमित लेकिन प्रभावी निगरानी रख सकेंगे।

टेस्टिंग फेज में है नया फीचर

फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.1.30 में देखा गया है। कंपनी अभी इसे टेस्टिंग स्टेज में परख रही है और आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले अपडेट्स में इसे धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

क्या है WhatsApp का Parental Control सिस्टम?

WhatsApp इस फीचर के तहत सेकेंडरी अकाउंट सिस्टम विकसित कर रहा है। यह अकाउंट खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया जाएगा, जो माता-पिता के प्राइमरी WhatsApp अकाउंट से लिंक रहेगा।
बच्चा अपने अलग प्रोफाइल से WhatsApp का इस्तेमाल करेगा, जबकि पैरेंट्स को उस अकाउंट पर कुछ जरूरी कंट्रोल मिलेंगे।

Read More : CG NEWS: युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट की नीयत से दिया गया वारदात को अंजाम

सेकेंडरी अकाउंट कैसे करेगा काम?

इस नए सिस्टम में बच्चों का अकाउंट सीमित सुविधाओं के साथ काम करेगा। माता-पिता पहले से कुछ नियम तय कर सकेंगे, जैसे कि बच्चा किन लोगों को मैसेज या कॉल कर सकता है।
खास बात यह है कि चैट और कॉल की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यानी पैरेंट्स बच्चों के मैसेज नहीं पढ़ पाएंगे, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी सेटिंग्स उनके नियंत्रण में रहेंगी।

अनजान कॉन्टैक्ट्स से मिलेगा बचाव

Parental Control फीचर के तहत बच्चा सिर्फ सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज और कॉल कर पाएगा। इससे अनजान लोगों या गलत कॉल्स का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
इसके साथ ही पैरेंट्स को अकाउंट की कुछ बेसिक गतिविधियों की जानकारी मिल सकती है, जिससे बच्चों की डिजिटल सेफ्टी और मजबूत होगी।

WhatsApp क्यों ला रहा है यह फीचर?

आज के डिजिटल युग में बच्चे कम उम्र में ही स्मार्टफोन और मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने लगे हैं। WhatsApp का यह नया फीचर माता-पिता की चिंताओं को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories