Police station inauguration : रायपुर को सुरक्षा की नई सौगात : विधायक सुनील सोनी ने सुंदर नगर में किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

VIKASH KHALKHO

Police station inauguration : रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। विधायक सुनील सोनी ने सुंदर नगर के पहाड़ी तालाब क्षेत्र में नई पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक सोनी ने पुलिस चौकी में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु 5 लाख रुपये की राशि देने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की।

Police station inauguration : उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुनील सोनी ने कहा कि हमारा मुख्य संकल्प रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से अपराधमुक्त बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती है। नई पुलिस चौकी के खुलने से क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी, जिससे नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

Police station inauguration : विधायक सोनी ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पुलिस चौकी के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहतर होगा। 5 लाख रुपये की अनुदान राशि से चौकी में फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों को कार्य करने में कोई असुविधा न हो और जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सके।

Police station inauguration : इस गरिमामयी कार्यक्रम में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और एसएसपी लाल उमेद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसएसपी ने पुलिस चौकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहाड़ी तालाब जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। महापौर मीनल चौबे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक बड़ा फैसला बताया।

Police station inauguration : कार्यक्रम के दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे। नागरिकों ने विधायक सुनील सोनी की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब पुलिस की सीधी पहुंच होने से क्षेत्र में शांति का वातावरण बना रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *