HomeNationalVisible policing : रायपुर में 'विजिबल पुलिसिंग' पर जोर : आईजी अमरेश...

Visible policing : रायपुर में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर : आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली मैराथन बैठक

Date:

Related stories

Visible policing : रायपुर। वर्षांत और आगामी नववर्ष के मद्देनजर राजधानी की कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (IG) रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की एक अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण से लेकर नशे के खिलाफ अभियान तक कई कड़े फैसले लिए गए।

Visible policing : अपराध नियंत्रण और पेंडेंसी पर प्रहार आईजी अमरेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साल के अंत तक लंबित अपराध, मर्ग और गुम इंसान के प्रकरणों का तत्काल निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में खौफ पैदा हो। लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों के समाधान के लिए उन्होंने थाना प्रभारियों को व्यक्तिगत रुचि लेने को कहा।IG-SP की संयुक्त बैठक में सख्त निर्देश, नशे पर जीरो टॉलरेंस, लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण

Visible policing : नशे के खिलाफ ‘जंग’ नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए आईजी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल छोटे तस्करों को पकड़ना काफी नहीं है, पुलिस को नशे के कारोबार की जड़ तक पहुँचकर मुख्य सप्लायरों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

Visible policing : किसानों और आमजन की सुरक्षा बैठक में धान खरीदी के सीजन को देखते हुए किसानों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि धान बेचने के बाद बैंक से बड़ी राशि निकालने वाले किसानों के साथ लूट या उठाईगिरी की घटनाएं न हों, इसके लिए बैंक क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही, जेल से रिहा हुए बदमाशों और उभरते असामाजिक तत्वों की नियमित चेकिंग और ‘हाजिरी’ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Visible policing : न्यू ईयर और विजिबल पुलिसिंग आगामी 31 दिसंबर और नववर्ष के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के क्लबों, बारों और होटलों में होने वाले आयोजनों पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। समय-सीमा का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी (विजिबल पुलिसिंग) बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव संपन्न हो सके।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here