Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

Vijayadashami 2025 : विजयादशमी 2025: रायपुर में रावण दहन स्थलों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग तय, घर से निकलने से पहले पढ़िए खबर

Vijayadashami 2025 : रायपुर। 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (रावण दहन) का पर्व शहर के प्रमुख स्थलों पर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की है। पुलिस के अनुसार, शहर के जिन प्रमुख स्थलों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे, वे हैं –

1. डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी
2. रावणभाठा मैदान, भाठागांव
3. बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकरनगर
4. चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान
5. सप्रे शाला मैदान

Vijayadashami 2025 : इन स्थलों पर आने-जाने वालों के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है:

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी:
फाफाडीह की ओर से आने वाले दर्शक खमतराई ओवरब्रिज के नीचे से होकर पहुंच सकते हैं। पार्किंग की व्यवस्था कॉलोनी की गलियों और केन्द्रीय विद्यालय के बगल के मैदान में की गई है। उरकुरा की ओर से आने वाले दर्शक रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन पार्क करेंगे।

रावणभाठा मैदान:
यहां रिंग रोड क्रमांक 1 पर बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग के किनारे वाहन पार्क किए जा सकेंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले लोग बस टर्मिनल के सामने के खाली मैदान में पार्किंग कर पैदल प्रवेश कर सकते हैं।

बी.टी.आई. ग्राउंड:
यहां आने वाले दर्शक अपने वाहन कचना-खम्हारडीह मार्ग के किनारे पार्क करेंगे। शंकर नगर मुख्य मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान:
दर्शक जीई रोड से चौबे कॉलोनी टर्निंग और अग्रसेन चौक से समता कॉलोनी होकर पहुंच सकते हैं। पार्किंग कॉलोनी की संपर्क गलियों में करनी होगी।

सप्रे शाला मैदान:
यहां दर्शकों के वाहनों के लिए बूढ़ातालाब पार्किंग स्थल और गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शहर के अन्य इलाकों में भी दशहरा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां दर्शकों को सुविधा अनुसार नजदीकी पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाने की सलाह दी गई है।

Vijayadashami 2025 : पुलिस की अपील है कि दर्शकगण केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और गैर-जरूरी भीड़भाड़ से बचें। जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं, वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात बाधित न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories