Monday, April 6, 2026
27.2 C
Raipur

M.P News : लाडली बहनों पर बयान से घिरे मंत्री विजय शाह, गरमाई सियासत, भाजपा की चुप्पी पर सवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्री विजय शाह के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए पुराने बयान के बाद अब लाडली बहना योजना को लेकर की गई टिप्पणी ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। बयान का वीडियो सामने आते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

लाडली बहनों के सम्मान पर सवाल?
कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री विजय शाह का बयान करोड़ों लाडली बहनों के सम्मान के खिलाफ है। पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि मंत्री पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं, लेकिन भाजपा ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि लाडली बहना योजना किसी की कृपा नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है और इस पर इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी, शहडोल-पचमढ़ी समेत 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मंच से दिया गया बयान बना विवाद की जड़
दरअसल, रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने मंच से लाडली बहना योजना को लेकर टिप्पणी की। बैठक में मीडिया की मौजूदगी नहीं थी, लेकिन किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मंत्री ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए दे रही है, इसलिए लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो बहनें कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी, उनकी जांच पेंडिंग की जा सकती है।

‘दबाव और धमकी की भाषा’ का आरोप
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि यह बयान साफ तौर पर दबाव और धमकी की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया, तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।कांग्रेस का कहना है कि लगातार विवादित बयान देने के बावजूद मंत्री पर कोई कार्रवाई न होना, सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल
विपक्ष का आरोप है कि भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर सरकार सच में महिलाओं के सम्मान की बात करती है, तो ऐसे बयानों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

सियासत गरम, बढ़ सकता है विवाद
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है। लाडली बहना योजना राज्य सरकार की एक अहम योजना है और इससे जुड़े किसी भी बयान का राजनीतिक और सामाजिक असर गहरा हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories