Sunday, October 4, 2026
Home National Uttarakhand News : पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा ठप, यात्रियों की परेशानी बढ़ी….

Uttarakhand News : पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा ठप, यात्रियों की परेशानी बढ़ी….

Uttarakhand News
Uttarakhand News

Uttarakhand News : उत्तराखंड | उत्तराखंड के पर्यटन और सीमांत इलाकों से जुड़े लोगों को बड़ा झटका लगा है। कुमाऊं और गढ़वाल के बीच चल रही हवाई सेवा अचानक बंद कर दी गई है। फ्लाई बिग कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को मेल भेजकर 25 अक्टूबर तक पंतनगर से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी है।

READ MORE : Jewelery Import Ban : मोदी सरकार का बड़ा एलान, विदेशी चांदी की चकाचौंध खत्म, ज्वेलरी इंपोर्ट बैन….

Uttarakhand News : यह सेवा देहरादून–पंतनगर वाया पिथौरागढ़ रूट पर फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। मात्र 19 सीटर एस-9304 विमान से पंतनगर से पिथौरागढ़ का सफर 25 मिनट और पिथौरागढ़ से देहरादून का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाता था। लेकिन अब इस सेवा के ठप होने के बाद सीमांत क्षेत्र के यात्रियों को फिर से 15 से 16 घंटे का सफर तय करना पड़ेगा।

READ MORE : WhatsApp को टक्कर देने आया Zoho का स्वदेशी Arattai ऐप, लॉन्च होते ही बना नंबर वन….

त्योहारी सीजन में फ्लाइट कैंसिल होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों की परेशानी बढ़ गई है। फ्लाई बिग कंपनी ने तकनीकी कारणों को इसकी वजह बताया है, लेकिन अचानक फैसले ने प्रदेश के पर्यटन और कनेक्टिविटी को गहरी चोट पहुंचाई है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार और एयरलाइन कंपनी जल्द ही कोई वैकल्पिक समाधान निकाल पाएगी?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here