अमेरिका ने H1-B वीजा फीस बढ़ाई, 6 लाख से 88 लाख तक: जानें किसे देना होगा और किसे मिलेगी छूट

वॉशिंगटन। अमेरिका ने H1-B वीजा के लिए शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। अब तक 6 लाख रुपये ली जाने वाली यह फीस 88 लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। यह नई नीति 21 सितंबर यानी आज से लागू हो रही है। ट्रंप प्रशासन के इस कदम ने H1-B वीजा धारकों और आवेदन करने वालों में कन्फ्यूजन बढ़ा दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क सिर्फ नए वीजा धारकों के लिए है। मौजूदा वीजा होल्डर्स को नई फीस नहीं देनी होगी। साथ ही, अगर कोई वर्कर या कंपनी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक हित या सार्वजनिक भलाई से जुड़ा है, तो गृह सुरक्षा सचिव उसे शुल्क से छूट दे सकते हैं।

नई फीस का असर भारतीय पेशेवरों पर सबसे ज्यादा पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका में H1-B वीजा से जाने वाले करीब 70 प्रतिशत वर्कर्स भारतीय हैं। नई फीस बढ़ने से कंपनियों की विदेशी वर्कर्स को नियुक्त करने की लागत बढ़ जाएगी, जिससे वे भारत जैसे देशों से कर्मचारियों को बुलाने में कम रुचि दिखा सकते हैं। इसका परिणाम भारत में बेरोजगारी बढ़ने के रूप में देखने को मिल सकता है।

H1-B वीजा अमेरिकी कंपनियों को विदेशी पेशेवरों जैसे इंजीनियर, वैज्ञानिक और कंप्यूटर प्रोग्रामर को काम पर रखने की अनुमति देता है। यह वीजा 3 साल के लिए मिलता है और 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य अमेरिका में हाई-स्किल वर्कर्स को लाना है और अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की सुरक्षा करना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories