जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, भोपाल में राहुल-जीतू का पुतला दहन

VIKASH KHALKHO

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस बयान ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं।” पटवारी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है।

पटवारी के बयान के विरोध में मंगलवार को राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटीं। यहां महिलाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुतले पर जूते-चप्पल भी बरसाए।

महिला मोर्चा ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान महिलाओं का अपमान है और यह कांग्रेस की ओछी राजनीति को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष वंदना जाचक ने कहा कि “क्या यही संस्कार पटवारी के परिवार में चलते हैं? महिलाओं को लेकर इस तरह की बयानबाजी हरियाली तीज जैसे पवित्र अवसर पर बेहद शर्मनाक है।”

इधर, भाजपा नेताओं ने भी पटवारी के इस्तीफे की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री से लेकर महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता तक इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *