UP News : बहराइच, उत्तर प्रदेश। जिले में मदरसों की चल रही जांच के दौरान बुधवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के पहलवारा गाँव में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। मदरसे के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की जांच करने पहुंची टीम ने परिसर के अंदर एक जगह से 40 नाबालिग बच्चियों को कैद से बाहर निकाला।
UP News : छत पर बने टॉयलेट में कैद थीं बच्चियाँ
जानकारी के मुताबिक, मदरसा संचालक ने छत पर बने टॉयलेट में इन नाबालिग बच्चियों को बंद करके रखा था।
- ऐसे हुआ खुलासा: जब जाँच टीम को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंची महिला पुलिस टीम ने सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- पहले भी हुआ विरोध: बताया गया है कि इससे पहले भी जब लेखपाल मदरसे की जांच के लिए पहुंचे थे, तो मदरसा संचालक ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया था। इसी कारण लेखपाल को कुछ गड़बड़ी होने का शक हुआ था।
एसडीएम की टीम ने खोला राज
लेखपाल ने तुरंत यह सूचना पयागपुर एसडीएम अश्वनी पांडेय को दी। इसके बाद एसडीएम, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और नायाब तहसीलदार की टीम जाँच करने मदरसे पर पहुंची।
- जब टॉयलेट का दरवाज़ा खोला गया, तो अंदर 40 बच्चियों को देखकर जाँच टीम भी हैरान रह गई।
फिलहाल इस पूरे मामले की सूचना अल्पसंख्यक विभाग को दे दी गई है और कड़ी कार्रवाई की तैयारी जारी है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।










