निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में शिक्षकों से जुड़े मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिक्षकों के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाई जाएगी।
लाखों शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर
सिंघार ने कहा कि प्रदेश में लाखों शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
दोबारा परीक्षा को बताया अन्याय
उन्होंने सरकार के उस फैसले पर सवाल उठाए, जिसमें 25-30 साल से सेवा दे रहे शिक्षकों से दोबारा परीक्षा और प्रदर्शन की बात कही गई है। उनके मुताबिक, यह कदम शिक्षकों की स्थिरता और सम्मान के खिलाफ है।
Read more : M.P Crime : ग्वालियर SBI में चोरी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख पार
सरकार पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।
कांग्रेस ने जताया पूरा समर्थन
उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।











