Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : UCC पर विश्वास सारंग का बयान: देश में एकरूपता...

M.P News : UCC पर विश्वास सारंग का बयान: देश में एकरूपता जरूरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), गेहूं उपार्जन वर्ष 2026 और सहकारिता चुनाव को लेकर अहम बयान दिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला।

UCC पर क्या बोले मंत्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर विश्वास सारंग ने कहा कि देश में एकरूपता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक समान कानून से न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
सारंग ने कहा, “कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, इसमें जाति और धर्म का कोई भेद नहीं होना चाहिए।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटकर तुष्टीकरण की राजनीति की और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।सारंग ने यह भी कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस की “गलतियों को सुधारने” का प्रयास कर रही है और देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है।

Read more : M.P Crime : ग्वालियर SBI में चोरी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख पार

गेहूं खरीदी को लेकर भरोसा

गेहूं उपार्जन वर्ष 2026 को लेकर मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और इसमें किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए।
सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

सहकारिता चुनाव पर अपडेट

सहकारिता चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर चुनाव प्रक्रिया पहले से ही जारी है और कहीं भी रोक नहीं लगी है।
सारंग ने कहा कि सरकार सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here