Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain News: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव बरामद, चंबल...

Ujjain News: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव बरामद, चंबल नदी में मिला शव, SDERF और होमगार्ड ने पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain News: उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में तेज बारिश के बीच उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। कई घंटों तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद होमगार्ड और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम ने चंबल नदी से उनका शव निकाल लिया। शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया।

उफनती पुलिया पार करते समय हुआ था हादसा

Ujjain News: जानकारी के अनुसार, बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा निवासी सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान गांव लौट रहे थे। रास्ते में एक पुलिया पर पानी का तेज बहाव था। इसके बावजूद पुलिया पार करने का प्रयास करते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित उफनते नाले में बह गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, SDERF और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। रातभर और अगले दिन भी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

MP Crime News: 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मालिक का चालक ही निकला मास्टरमाइंड, 24 लाख रुपये बरामद

पहले मिली मोटरसाइकिल, फिर चंबल नदी में मिला शव

Ujjain News: तलाशी अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर उनकी मोटरसाइकिल बरामद हो गई थी, लेकिन सूर्य प्रताप सिंह का कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तलाश का दायरा बढ़ाया।

शनिवार को होमगार्ड और SDERF की टीम ने चंबल नदी में मोटर बोट की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद नदी में उनका शव मिला, जिसे बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Ujjain News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ujjain Jackal Hunting: अंधविश्वास में 3 सियारों की बेरहमी से हत्या तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए किया शिकार, मोबाइल वीडियो से खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन की अपील

Ujjain News: लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलमग्न पुलों, रपटों और उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here