यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… अप्रैल में सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Rahul Goshwami
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  अगर आप अप्रैल महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का निर्णय लिया है।रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक से जुड़े जरूरी मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते कुछ दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रहेगा असर

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रूट ब्लॉक किया जाएगा। इस दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

हालांकि फिलहाल ट्रेन संचालन सामान्य है, लेकिन अप्रैल में निर्धारित अवधि के दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Read More : मिडिल ईस्ट तनाव का असर! इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

  • कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (18237) – कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द

  • अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18238) – अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द

हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (12410)
2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द

रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12409)
4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द

विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12807)
5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द

हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (12808)
7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द

यात्रियों को रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस देख सकते हैं।

रेलवे का कहना है कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पहले से ही यह जानकारी जारी कर दी गई है, ताकि लोग अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *