Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

Tikamgarh PG College shameful incident : छात्रों ने प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन की गाड़ी रोककर की मारपीट, कैंपस में बाइक लाने से रोका तो भड़के

Tikamgarh PG College shameful incident : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के शासकीय पीजी कॉलेज में एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन के साथ कॉलेज के ही छात्रों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की है। विवाद का कारण प्राचार्य द्वारा कॉलेज कैंपस में मोटरसाइकिल लाने पर रोक लगाना था। पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन ने यातायात व्यवस्था के तहत सभी छात्र-छात्राओं के वाहनों को कॉलेज कैंपस के बाहर पार्क करने की व्यवस्था लागू की। हालांकि, एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र प्रबल शुक्ला को प्राचार्य का यह निर्णय रास नहीं आया। वह जबरन अपनी बाइक कैंपस के अंदर ले गया और प्राचार्य कक्ष में घुसकर डॉ. जैन के साथ गाली-गलौज करने लगा। उस वक्त ऑफिस स्टाफ ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।

Tikamgarh PG College shameful incident : किन्तु, यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। शाम को जब प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन कॉलेज से अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे, तभी छात्र प्रबल शुक्ला ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ रास्ते में उनकी गाड़ी को जबरदस्ती घेरकर रोक लिया। छात्रों ने डॉ. जैन को गाड़ी से नीचे उतारा और उनके साथ झूमाझटकी, धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट भी की। मारपीट के बाद सभी छात्र मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना से हतप्रभ और घबराए प्राचार्य डॉ. जैन अपने घर पहुंचे और तुरंत अपने सहयोगी स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्राचार्य अपने साथियों के साथ पहले एसपी ऑफिस पहुंचे, जहाँ उनकी शिकायत पर तत्काल कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर वे टीकमगढ़ कोतवाली पहुँचे।

Tikamgarh PG College shameful incident : कोतवाली में एसडीओपी राहुल कटरे ने प्राचार्य डॉ. के.सी. जैन का शिकायती आवेदन लिया। एसडीओपी ने प्राचार्य को आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अनुशासनहीनता और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories