Tikamgarh News: टीकमगढ़ /संतोष कुशवाहा। जिले के रानीपुरा गांव से एक अद्भुत और रोमांचक दृश्य सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक विशालकाय नाग-नागिन के जोड़े को आलिंगन करते देखा। सावन माह के इस पावन समय में नाग-नागिन का मिलन शुभ संकेत माना जाता है, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Tikamgarh News: यह दृश्य इतना दुर्लभ और मोहक था कि लोगों ने उसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। नाग-नागिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि सावन के महीने में ऐसे दर्शन होना सौभाग्य का प्रतीक है। वीडियो में दोनों सर्प आपस में लिपटे हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उत्साहित भी। वन विभाग को भी इस दृश्य की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई खतरे की स्थिति नहीं बनी है।
READ MORE: Jabalpur Murder : बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट











