टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के करमासन गांव में अल्प प्रवास पर आए राज्यपाल मंगुभाई पटेल को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम करमासन में आदिवासियों से मुलाकात की। कार्यक्रम उपरांत जब वे भोपाल वापसी के लिए हेलीकॉप्टर में बैठे, तो तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाई।
हेलीकॉप्टर में मौजूद स्टाफ ने तुरंत तकनीकी जांच की और खराबी को ठीक किया। इसके बाद ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान राज्यपाल आधे घंटे तक हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे।













