Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

M.P Crime : टीकमगढ़ में नकली सोने की ईंटों से 70 हजार की ठगी, जमीन में दबे धन का दिया झांसा

टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में नकली सोने की ईंटों का लालच देकर एक महिला से 70 हजार रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, ज्यादा पैसों की चाह ने आरोपी को खुद ही कानून के शिकंजे में फंसा दिया। यह पूरी घटना टीकमगढ़ शहर से सटे ग्राम गड़ाघाट की है।

इलाज के बहाने घर में घुसा ठग
ग्राम गड़ाघाट निवासी महिला गुड्डी बाई अहिरवार के खेत पर एक अज्ञात युवक पहुंचा। उसने खुद को उनके बीमार पिता के इलाज के लिए आया हुआ बताया। भरोसे में आई महिला युवक को घर ले गई, जहां उसने झाड़-फूंक और इलाज का नाटक कर परिवार का विश्वास जीत लिया।

Read More: इंदौर गोलीकांड का खुलासा : पिता के अपमान का बदला लेने उज्जैन से आया बेटा, पार्किंग संचालक पर चलाई गोली

जमीन में दबे धन का झांसा
इलाज के बाद युवक ने महिला को यह कहकर लालच दिया कि उसके घर के पास जमीन में धन गड़ा हुआ है, जिसमें सोने की ईंटें हो सकती हैं। उसने दावा किया कि वह यह धन निकाल सकता है। लालच में आई महिला ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया।

नकली खुदाई और पोटली का नाटक
युवक ने घर के पास थोड़ी खुदाई की और एक कपड़े में बंधी नकली सोने की ईंटें निकालने का नाटक किया। उसने महिला को पोटली सौंपते हुए कहा कि इसे 13 दिन तक पूजा कर रखना और अभी न खोलना।

70 हजार रुपये लेकर हुआ फरार
ठग ने महिला से कहा कि सोना लाखों का है और बदले में जो भी नकद घर में हो, वह उसे दे दे। झांसे में आकर गुड्डी बाई ने घर में रखे 70 हजार रुपये उसे दे दिए। युवक ने और पैसों की मांग की, जिस पर महिला ने अगले दिन देने का भरोसा दिलाया।

लालच बना गिरफ्तारी की वजह
रात में परिजनों ने पोटली खोलकर देखी तो उसमें पीतल की नकली ईंटें निकलीं। दूसरे दिन जैसे ही आरोपी दोबारा पैसे लेने पहुंचा, पहले से सतर्क परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी से पूछताछ जारी
आरोपी की पहचान पातारखेरा गांव निवासी किशोरी अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह इस तरह की ठगी की कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories