Rewa Breaking : गोविंदगढ़ तालाब में मिला तेंदुए का शव, मुकुंदपुर सफारी में हुआ अंतिम संस्कार

VIKASH KHALKHO

Rewa Breaking : रीवा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोविंदगढ़ से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ ऐतिहासिक गोविंदगढ़ तालाब के पानी में एक तेंदुए का शव उतराता हुआ पाया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने तालाब के किनारे तेंदुए के शव को देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।

Rewa Breaking वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के शव को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। प्रारंभिक निरीक्षण में मृत तेंदुआ वयस्क नर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 4 से 5 साल के बीच आंकी गई है।

Rewa Breaking चोट के निशान नहीं, बिसरा रिपोर्ट का इंतज़ार

वन अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया तेंदुए के शरीर पर बाहरी चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया, जहाँ विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Rewa Breaking जबलपुर लैब भेजी गई रिपोर्ट

मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तेंदुए का बिसरा (Visceral) जप्त कर जबलपुर स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुए की मौत डूबने से हुई है, किसी बीमारी से या फिर इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। फिलहाल वन विभाग मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *