बरगी में महाकाली का भव्य विसर्जन जुलूस संपन्न, श्रद्धा और उल्लास में डूबी रही नगर की फिजा

Sanjay Sahu
बरगी

बरगी । नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा प्रतिमाओं के साथ ही महाकाली की प्रतिमा की स्थापना प्रतिवर्ष बरगी पटेल तिराहा में विराजी माता काली। परंपरानुसार प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न होता है।

दिनांक 7 अक्टूबर को बरगी बस्ती का भ्रमण करके काली माता का भव्य चल समारोह निकाला गया, । शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, डीजे के साथ भगवान शंकर जी एवं काली माता की आकर्षक झांकी शामिल रही।

इसके उपरांत 7अक्टूबर को काली माता का विसर्जन जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *