Voter rights march ends : ‘बिहार की धूल झेली नहीं गई…’, वोटर अधिकार यात्रा खत्म होते ही राहुल गांधी मलेशिया पहुंचे, बीजेपी ने कसा तंज

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली, 7 सितंबर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपनी विदेश यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। बिहार में तेजस्वी यादव के साथ उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 1 सितंबर को खत्म हुई थी, जिसके बाद राहुल गांधी को मलेशिया के लंगकावी में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। इस पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है।

Read News : Fact-check : पीटर नवारो का हमला : मस्क ने भारत को लेकर फैक्ट-चेक किया, नवारो ने किया पलटवार

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बिहार की धूल झेली नहीं गई, इसलिए छुट्टियां मनाने मलेशिया पहुंच गए।” तस्वीर में राहुल गांधी सफेद टोपी और जींस शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश के लोग असली मुद्दों से जूझ रहे हैं, तब राहुल गांधी छुट्टियां मनाने की कला को और परफेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यह छुट्टी है या कोई गुप्त बैठक।

Read News : Mahasamund News : तुमगांव में अनैतिक गतिविधियों से तंग आकर लोगों ने संभाली कमान, चार महिलाओं को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

गौरतलब है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दो हफ्तों में करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की थी और इस दौरान 25 जिलों और 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। यात्रा खत्म होते ही उनका मलेशिया दौरा चर्चा का विषय बन गया है।

बीजेपी लंबे समय से राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाती रही है। खासकर तब जब संसद का सत्र चल रहा हो या फिर चुनावी हलचल तेज हो। इसी साल के बजट सत्र के दौरान भी राहुल गांधी के वियतनाम समेत अन्य देशों के दौरों को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेरा था।

Read News : British citizen : CBI जांच के घेरे में राहुल गांधी, ब्रिटिश नागरिकता को लेकर मामला हाईकोर्ट में

बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता की इस तरह की यात्राएं न केवल अनुचित हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को संदिग्ध बताया, जबकि मालवीय ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मामला” करार दिया।

कांग्रेस की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बीजेपी लगातार राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर उन्हें घेर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *