Monday, April 6, 2026
28.5 C
Raipur

Telangana Chemical Factory Blast : केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत……

संगारेड्डी, तेलंगाना। Telangana Chemical Factory Blast : आज सुबह संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने तबाही मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच रिएक्टर में हुए धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। शुरुआती जानकारी में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।

Telangana Chemical Factory Blast : धमाका इतना तीव्र था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पास की बस्तियों में दहशत का माहौल फैल गया। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के असर से कुछ मजदूरों के शव 100 मीटर दूर तक जा गिरे। कई लोग फैक्ट्री के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

राहत कार्य युद्धस्तर पर
दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। 108 एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं। घायलों को नजदीकी टनचेरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को हैदराबाद रेफर किया गया है।

फैक्ट्री की दीवारें ढहीं, मलबे में तलाश जारी
धमाके के बाद फैक्ट्री की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें बुलाई गई हैं। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की जा रही हैं।

फैक्ट्री में काम करते थे 100 से अधिक मजदूर
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, फैक्ट्री में दवाओं में इस्तेमाल होने वाले पाउडर का निर्माण होता है और यहां देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक मजदूर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं और उनकी आंखों में अपनों को लेकर चिंता और डर साफ नजर आ रहा है।

जांच के आदेश, जिम्मेदारी तय होने की तैयारी
प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट तकनीकी खामी, लापरवाही या किसी सुरक्षा चूक के चलते हुआ। फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर देश में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

 

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories