Tejas crash : दुबई। दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एचएएल तेजस लड़ाकू विमान प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे हुई।
#Tejas aircraft crashes in Dubai Air show and today was the last day of the event.
Pilot not seen ejecting on video!
Read lotsa smear campaign from day1 against our platform
This is sad and need detailed investigation for sabotage
Sad Sad day!
— Soum_Speaks (@soum_speaks) November 21, 2025
दुर्घटना स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना के समय विमान प्रदर्शन कर रहा था और हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Indian LC Teja aircraft crashed in Dubai air show!! #tejaa pic.twitter.com/hVbpSIWC0U
— irf@n2.0 (@ITkhan531) November 21, 2025
Tejas crash : समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट विमान से समय रहते बाहर निकलने में सक्षम थे या नहीं। अधिकारियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दुबई एयर शो में यह हादसा दर्शकों और आयोजकों के लिए एक चौंकाने वाली घटना साबित हुआ। स्थानीय आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।













