HomeNationalChennaitamil-nadu-politics-dmk: तमिलनाडु में बड़ा सियासी ड्रामा: DMK और AIADMK के गठबंधन की...

tamil-nadu-politics-dmk: तमिलनाडु में बड़ा सियासी ड्रामा: DMK और AIADMK के गठबंधन की अटकलें, सरकार गठन को लेकर हलचल तेज

Date:

Related stories

tamil-nadu-politics-dmk: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल यह उठ रहा है कि क्या राज्य की दो सबसे बड़ी विरोधी पार्टियां DMK और AIADMK, टीवीके प्रमुख और अभिनेता ‘थलपति’ विजय को रोकने के लिए एक साथ आ सकती हैं?

सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, DMK और AIADMK के संभावित गठबंधन की अटकलों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। हालांकि, दोनों ही दलों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

tamil-nadu-politics-dmk: विजय का सरकार बनाने का दावा

इस बीच टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, लेकिन राज्यपाल की ओर से 118 विधायकों के स्पष्ट समर्थन की मांग की गई, जिसके बाद विजय ने अतिरिक्त समय मांगा है।

234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है, जबकि टीवीके फिलहाल इस संख्या से पीछे नजर आ रही है।

tamil-nadu-politics-dmk: गठबंधन की राजनीति में उलझे समीकरण

राजनीतिक हलचल के बीच वीसीके (VCK), जिसने पहले डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, अब अपने अगले कदम को लेकर संशय में है। पार्टी ने अपने प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

वहीं वामपंथी दलों और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया है, जिससे विजय की सरकार बनाने की राह और मुश्किल हो गई है।

tamil-nadu-politics-dmk:AIADMK का रुख साफ

tamil-nadu-politics-dmk: AIADMK ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टीवीके को समर्थन नहीं देगी और ऐसी सभी खबरों को अफवाह बताया है। दूसरी ओर DMK और AIADMK के संभावित समीकरणों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

tamil-nadu-politics-dmk:आंकड़ों का खेल

हालिया चुनाव परिणामों के अनुसार DMK ने 59 सीटें और AIADMK ने 47 सीटें जीती हैं। दोनों के संभावित गठबंधन का कुल आंकड़ा 106 सीटों तक पहुंचता है, जो बहुमत से 12 सीटें कम है। वहीं टीवीके 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से अब भी पीछे है।

tamil-nadu-politics-dmk:शपथ ग्रहण पर संशय

सूत्रों के अनुसार, पहले 7 मई को विजय के शपथ ग्रहण की चर्चा थी, लेकिन मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संख्या बल की कमी के कारण यह कार्यक्रम टल सकता है।

tamil-nadu-politics-dmk: तमिलनाडु की राजनीति में आने वाले दिनों में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि सरकार गठन की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here