Surajpur News :सूरजपुर। जिले के मोरभंज पिकनिक स्पॉट पर एक युवती का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Surajpur News :प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका कल दोपहर से घर से लापता थी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज पिकनिक स्थल पर शव मिलने की सूचना सामने आई।
Surajpur News :घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Surajpur News :फिलहाल मृतका की पहचान और हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि **हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है** और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।













