Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG News : गणेश विसर्जन झांकी मार्ग पर पुलिस अधीक्षक ने किया...

CG News : गणेश विसर्जन झांकी मार्ग पर पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजनांदगांव। आगामी गणेश विसर्जन झांकी की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा 2 सितंबर 2025 को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और गंज चौक सहित विभिन्न चौराहों से होकर निकला।

Read News : Tamil Nadu News : डीएमके पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल

इस दौरान झांकी मार्ग पर लाइटिंग, बैरिकेड्स, फायर ब्रिगेड की तैनाती और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई कमी न रहे।

Read News : Jashpur Accident Update : जशपुर हादसे पर CM का बड़ा ऐलान, पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद….

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, पुलिस लाइन से निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर व अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे और उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया।

Share The News
Previous articleGanesh Visarjan 2025 : गणेश विसर्जन के लिए शहर में वन-वे ट्रैफिक, NGT नियमों का होगा पालन…
Next articleED की कार्रवाई पर सियासी घमासान : दीपक बैज ने कहा भाजपा के घोटालों की जांच क्यों नहीं करती ED…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here