sukma News : सुकमा में धान खरीदी में 18 दिन की देरी, किसान परेशान, सरकार का क्या कदम होगा?15 नवंबर से शुरू होनी थी धान खरीदी, अब तक ठप, सुकमा के किसान नाखुश

sukma News : कृष्णा नायक दोरनापाल/ सुकमा :- राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। लेकिन सुकमा जिले में आज 3 दिसंबर तक भी धान खरीदी प्रारंभ न होने से किसानों में भारी नाराज़गी और चिंता साफ दिखाई दे रही है।

sukma News : स्थानीय किसानों का कहना है कि बार-बार पूछने के बावजूद अब तक केंद्रों में तौल संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे न केवल उनकी आर्थिक योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं, बल्कि खेतों में रखे धान के खराब होने की भी आशंका बढ़ रही है।

sukma News : किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खरीदी केंद्रों को चालू करने और धान तौल प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

sukma News : प्रशासनिक स्तर पर भी इस देरी को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन अभी तक खरीदी शुरू होने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इससे सुकमा जिले के हजारों पंजीकृत किसानों पर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

sukma News : किसानों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए धान खरीदी केंद्रों को शुरू करेगा, ताकि वे अपनी उपज बेचकर आगामी रबी सीजन की तैयारियाँ कर सकें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories