Sunday, May 17, 2026
36.1 C
Raipur

Stock market fraud : छत्तीसगढ़ में 1500 करोड़ का शेयर मार्केट ठगी कांड: शिक्षक चला रहा था ठग गिरोह, 17 आरोपी गिरफ्तार

Stock market fraud : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक हजारों करोड़ रुपये के बहुचर्चित शेयर मार्केट ठगी कांड का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में बहुचर्चित दलाल चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आकलन है कि इस ठगी कांड में शामिल कुल राशि 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है।

Stock market fraud : मास्टर माइंड शिक्षक रामनारायण साहू सहित 17 गिरफ्तार

पुलिस ने इस ठगी गिरोह के मास्टर माइंड शिक्षक रामनारायण साहू समेत अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। इस घटना ने आम जनता और छोटे निवेशकों के बीच निवेश और शेयर मार्केट में पैसा लगाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

Stock market fraud : भोली-भाली महिलाओं को दिया ‘दोगुने मुनाफे’ का लालच

जानकारी के अनुसार, मास्टर माइंड रामनारायण साहू ने एक संगठित गिरोह बनाया था और मोटे कमीशन के लालच में कई दलालों को नियुक्त किया था। इस गिरोह ने विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे निवेशकों को अपना निशाना बनाया। भोली-भाली महिलाओं को यह कहकर झांसा दिया गया कि यदि वे गिरोह के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करती हैं, तो उनका पैसा मात्र दो साल में दोगुना हो जाएगा। इस लालच में फंसकर कई महिलाएं और छोटे निवेशक गिरोह के हाथों करोड़ों रुपये गंवा बैठे।

Stock market fraud : रकम वापस मांगने पर टालमटोल, फिर हुई शिकायत

जब निवेश की गई रकम वापस लेने का समय आया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बार-बार झूठे बहाने बनाने लगे। इसके बाद, पीड़ितों ने एकजुट होकर कसडोल थाना में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि रामनारायण साहू और उसका गिरोह बहुत ही संगठित तरीके से काम कर रहा था। गिरफ्तार दलाल चंद्रप्रकाश निवेशकों को फंसाने और पैसे के लेन-देन का मुख्य जिम्मा संभाल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बैंक लेन-देन रिकॉर्ड और पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Self Study Success: बिना ट्यूशन और कोचिंग के महक अग्रवाल बनी टॉपर; 12वीं में 95.8% लाकर रचा इतिहास

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद...

Related Articles

Popular Categories