रीवा: शहर में झपटमारी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी आकाश शुक्ला और समीर खान को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 40 शीशी नशीली कोरेक्स सिरप और वारदात में इस्तेमाल हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई।
Read More : Swami Chaitanyananda केस में नया मोड़: आरोपी सहयोगी हरी सिंह ने धमकी देने की बात कबूल की
रीवा पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। शहर के सिविल लाइंस और अमहिया थाना क्षेत्र में लगातार झपटमारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नाकाबंदी कर कार्रवाई की, जिससे अपराधी धर दबोचे गए।
Read More : मुजफ्फरनगर : सास के कहने पर बहू की ज्वेलरी लूटने का मामला, 12 घंटे में 3 गिरफ्तार
रितु उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस: “दोनों आरोपी न सिर्फ झपटमारी कर रहे थे, बल्कि नशे के लिए सिरप भी खरीदने आए थे। कार्रवाई के दौरान सभी सबूत जब्त किए गए।”











