Burhanpur Breaking : इच्छापुर हाईवे पर बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का महाअभियान….

Parivesh
Burhanpur Breaking

Burhanpur Breaking : बुरहानपुर। बुरहानपुर में जिला प्रशासन ने आज इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। गणपति थाना से शिकारपुरा थाना के बीच हाईवे की ‘रो’ (Right of Way) में आ रहे सभी अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सुबह से ही जारी है।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, अंबिकापुर सबसे ठंडा जानें कितना पहुंचा पारा….

Burhanpur Breaking : मौके पर भारी बल तैनात

इस विशेष और संवेदनशील कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने कार्रवाई सुगमता पूर्वक हो, इसके लिए समुचित दलबल, पुलिस बल और आवश्यक मशीन संसाधनों की तैनाती की है।

READ MORE : CG News : मांझीआठगांव में धूमधाम से मनाया गया ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025’, विधायक नीलकंठ टेकाम बने मुख्य अतिथि

  • छावनी में तब्दील: किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चार थानों का पुलिस बल मौके पर मुस्तैद है।
  • मोमिनपुरा में भी कार्रवाई: हाईवे के साथ-साथ मोमिनपुरा क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *