Skoda Kushaq Facelift: नए लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में पेश, अब ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी SUV, मार्च में होगी लॉन्च

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मिड-साइज़ SUV Skoda Kushaq Facelift को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों स्तरों पर कई अहम बदलाव किए हैं। हालांकि अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन स्कोडा ने पुष्टि की है कि यह SUV मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फेसलिफ्ट वर्जन को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश, आरामदायक और फीचर-लोडेड बनाया गया है।

फ्रंट प्रोफाइल में दिखा बड़ा बदलाव

नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम हो गया है। इसमें अब क्रोम-लाइन स्लैट्स के साथ चौड़ी ग्रिल दी गई है, जिसका डिजाइन स्कोडा कोडियाक से प्रेरित है। ग्रिल को जोड़ती हुई नई LED लाइट स्ट्रिप SUV को एक मॉडर्न पहचान देती है।

हेडलाइट्स को भी नया रूप दिया गया है, जिनमें अब आइब्रो-स्टाइल DRLs मिलते हैं। फॉग लैंप्स को ज्यादा कॉम्पैक्ट बनाकर नीचे की ओर शिफ्ट किया गया है। नया फ्रंट बंपर, बड़ा एयर डैम और रिब्ड स्किड प्लेट इसे ज्यादा मस्क्युलर SUV लुक प्रदान करते हैं।

रियर डिजाइन में सबसे बड़ा अपग्रेड

कुशाक फेसलिफ्ट का पिछला हिस्सा सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। अब इसमें कनेक्टेड LED टेल-लैंप्स दिए गए हैं, जो पुराने स्प्लिट डिजाइन की जगह लेते हैं। टेल-लैंप्स को जोड़ने वाली स्लीक LED लाइट बार में रोशन ‘SKODA’ ब्रांडिंग और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स दिए गए हैं।इसके अलावा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना और नए तरीके से प्लेस किए गए रिफ्लेक्टर्स SUV के स्पोर्टी और प्रीमियम कैरेक्टर को और मजबूत करते हैं।

Read More : MP Employees Protest Bhopal : भोपाल में ‘कर्मचारी सत्याग्रह’: वल्लभ भवन के सामने डटे अस्थाई कर्मी, 5 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की जंग

केबिन में ज्यादा स्पेस और नया थीम

इंटीरियर की बात करें तो कुशाक फेसलिफ्ट में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन बरकरार रखा गया है, लेकिन नई ब्लैक-एंड-बेज कलर स्कीम और अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री दी गई है। स्कोडा का दावा है कि अब बूट स्पेस बढ़कर 491 लीटर हो गया है, जो पहले से 106 लीटर ज्यादा है, जिससे यह फैमिली यूज के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल बन गई है।

नए कलर ऑप्शन

फेसलिफ्ट के साथ स्कोडा ने नए रेड, ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन जोड़े हैं। इसके साथ ही पुराने लोकप्रिय रंगों को भी लाइन-अप में बनाए रखा गया है।

इंजन और गियरबॉक्स में अहम बदलाव

नई कुशाक फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (115 hp) और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (150 hp) इंजन पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बड़ा अपडेट यह है कि 1.0-लीटर इंजन के साथ अब 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जिससे ड्राइविंग स्मूदनेस और माइलेज दोनों बेहतर होने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *