नई दिल्ली : देश के नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया जारी है। ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को Enumeration Form बांटते हैं और जमा करके डिजिटलीकरण करते हैं। लेकिन कई इलाकों से शिकायतें आ रही हैं कि BLO समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में मतदाता खुद भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन का तरीका
चुनाव आयोग की वेबसाइट और ECINET ऐप पर फॉर्म उपलब्ध हैं। डिजिटल प्रक्रिया पूरी तरह से यूजर-फ्रेंडली है। मतदाता को किसी दस्तावेज़ को डाउनलोड या अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। केवल अपने EPIC नंबर और राज्य का चयन कर फॉर्म भरा जा सकता है।
- voters.eci.gov.in पर लॉगिन करें
- “Fill Enumeration Form” विकल्प चुनें
- अपना राज्य और EPIC नंबर दर्ज करें
- OTP वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म भरें
- पिछले SIR रोल में नाम या माता-पिता का नाम दिखे तो उसे चुनें या नई जानकारी भरें
- फॉर्म की प्रीव्यू देखें और आधार आधारित ई-सिग्नेचर से सबमिट करें
EPIC और मोबाइल नंबर लिंक जरूरी
चुनाव आयोग के अनुसार, ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए EPIC कार्ड का मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन जरूरी है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो फॉर्म-8 सबमिट करके इसे अपडेट करें।
Read More : Gold-Silver Price Today : आज सोना 1.26 लाख के पार, चांदी में भी 1,600 रुपए की तेजी
कैसे करें वोटर लिस्ट डाउनलोड
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर “PDF E-Roll” विकल्प पर क्लिक करें। राज्य, जिला और चुनाव क्षेत्र का चयन करने के बाद आप अपने पोलिंग स्टेशन की पूरी लिस्ट और EPIC डिटेल्स देख सकते हैं।इस प्रक्रिया से मतदाता अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं और बिना BLO की मदद के SIR फॉर्म सुरक्षित रूप से जमा कर सकते हैं।











