सिंगरौली: जिले के सरई तहसील कार्यालय में कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। राजस्व प्रकरणों में लंबित आदेश, नियमित पेशी का अभाव और कोर्ट संचालन की अनियमितता के चलते कलेक्टर ने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
तहसीलदार सरई को कलेक्ट्रेट में अटैच
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर मिश्रा पर प्रकरणों के लंबित रहने का आरोप लगा। कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच कर दिया। तहसीलदार के कोर्ट रीडर पुष्पेन्द्र द्विवेदी को भी निलंबित कर दिया गया।
Read More : JNU में ‘कब्र खुदेगी’ की वापसी! लगे मोदी-शाह विरोधी नारे, Video से बवाल
खनुआ वृत्त में भी मिली लापरवाही
सिंगरौली कलेक्टर ने तहसील सरई अंतर्गत खनुआ वृत्त का निरीक्षण किया, जहाँ नायब तहसीलदार देवकरण सिंह और रीडर लखपति सिंह को भी अनियमितता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि राजस्व प्रकरणों का समय पर निपटारा नहीं हो रहा है।
समस्त लंबित प्रकरणों का समाधान अनिवार्य
कलेक्टर श्री बैनल ने उपखंड अधिकारी देवसर को निर्देश दिए कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का दो दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट संचालन को व्यवस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके और तहसील कार्यालय में पारदर्शिता बढ़े।











