Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले में कांग्रेस की अंदरूनी कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को न्याय दिलाने में जहां शहरी जिला अध्यक्ष असहाय नजर आए, वहीं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा ने आगे बढ़कर पीड़िता का साथ दिया।
Singrauli News : मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस घटनाक्रम ने पार्टी की कार्यप्रणाली और नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हैं कि वे इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और क्या संगठन में सुधार के लिए कोई कदम उठाते हैं।
Singrauli News : मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार पर पक्षपात और कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने टीआई को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Singrauli News : चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर 24 अप्रैल को एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।











