Singrauli News : औद्योगिक नगरी सिंगरौली ने रचा स्वच्छता में इतिहास: बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास में तेजी से बढ़ते कदम

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली। मध्यप्रदेश का ऊर्जा धानी कहलाने वाला सिंगरौली जिला वर्ष 2008 में सीधी से अलग होकर अस्तित्व में आया। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या लगभग 11.78 लाख है, वहीं नगर पालिक निगम क्षेत्र की आबादी करीब 2.20 लाख बताई जाती है। औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद यहां गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या अधिक है। जिले में एनसीएल, एनटीपीसी, रिलायंस, अडानी, जेपी, डीबी पावर, हिंडाल्को, एलएनटी समेत कई नामी कंपनियां संचालित हैं, साथ ही कोयला, आयरन और गोल्ड जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। नगर निगम क्षेत्र 45 वार्डों में विभाजित है। वर्ष 2025 के स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम ने अपनी जनसंख्या श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल कर नया इतिहास रचा।

Singrauli News : निगम की प्रमुख उपलब्धियां…

Singrauli News : विस्थापन चुनौती – मोरवा जोन के 1 से 10 वार्डों में देश का सबसे बड़ा विस्थापन प्रक्रिया जारी है, जिसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई गई।

Singrauli News : ऊर्जा उत्पादन – नगर सीमा में स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट से 4500 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है, जो दिल्ली व हरियाणा जैसे राज्यों को सप्लाई की जाती है।

Singrauli News : पार्क व सौंदर्यीकरण – कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास जुड़वा तालाब पार्क का निर्माण, महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, मुडवानी इको पार्क का जीर्णोद्धार व नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही बाबा साहब अंबेडकर, अग्रसेन जी समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियां लगाने की योजना है।

सड़क व आधारभूत विकास – 627 किमी सड़क निर्माण लगभग 124 करोड़ की लागत से पूरा, 22.45 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, अमृत योजना से 59.24 किमी सीवर लाइन व 3 ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, 10 संजीवनी क्लिनिक और 26.24 करोड़ की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया।

गरीबों के लिए सुविधाएं – 3 आश्रय स्थल संचालित व 1 निर्माणाधीन, 20 हजार पेंशन स्वीकृत और 25 हजार खाद्यान पर्चियां गरीबों को जारी।

गैस व जल आपूर्ति – पूरे शहर में गैस पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु नई पाइपलाइन व नल कनेक्शन का विस्तार प्रस्तावित।

व्यवसायिक व सांस्कृतिक ढांचा – शिविक सेंटर का निर्माण, बहुद्देश्यीय ऑडिटोरियम व कमर्शियल दुकानें निर्माण की योजना, शिवाजी कॉम्पलेक्स शॉपिंग प्लाजा का प्रस्ताव।

Singrauli News : शिक्षा व स्वास्थ्य – मेडिकल कॉलेज मार्ग हेतु नई सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

Singrauli News : धार्मिक व सामाजिक निर्माण – 2 गौशालाओं का निर्माण पूर्ण, गीता भवन निर्माण अतिशीघ्र शुरू होगा सिंगरौली नगर निगम का यह प्रतिवेदन जिले की औद्योगिक पहचान को मजबूती देने के साथ-साथ आधारभूत ढांचे, सामाजिक विकास और स्वच्छता में किए गए प्रयासों की तस्वीर पेश करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *