Sunday, April 5, 2026
28.1 C
Raipur

Singrauli News :सिंगरौली में सार्वजनिक रास्ता बंद कर बना दी बाउण्ड्रीवाल, स्थानीय रहवासी परेशान, जिला प्रशासन से लगाई गुहार

Singrauli News :सिंगरौली : सिंगरौली जिले के वैढ़न-रीवा पहुंच मार्ग से लगे ग्राम कचनी, अशोक वार्ड नंबर-28 (सगुन गार्डन) के दर्जनों स्थानीय रहवासी आजकल भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मामला सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का है, जिसे लेकर प्रार्थीगण रामाधार सोनी ने जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों से लेकर माननीय न्यायालय तक अपनी गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कचनी स्थित सगुन गार्डन के रहवासियों द्वारा पूर्व में आपसी सहमति और सहयोग से अपने-अपने प्लॉट के सामने दोनों ओर से 10-10 फीट भूमि रास्ते के लिए छोड़ी गई थी.

 

Singrauli News :जिससे कुल 20 फीट चौड़ा सार्वजनिक मार्ग तैयार हुआ। यही मार्ग पिछले 5-6 वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा नियमित रूप से उपयोग में लाया जा रहा था। यही नहीं, उक्त मार्ग पर डब्ल्यूबीएम (WBM) रोड भी निर्मित कर दिया गया था, जो रहवासियों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया बन चुका है।

 

Singrauli News :लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब इसी वार्ड के निवासी देव प्रसाद शर्मा एवं उनके पुत्र परमेन्द्र चौबे द्वारा अचानक उक्त सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करते हुए रातोंरात बाउण्ड्रीवाल खड़ी कर दी गई। इससे न केवल लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया, बल्कि उनके दैनिक जीवन में भारी अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है।

Singrauli News :रास्ता बंद, रहवासी घरों में कैद होने को मजबूर…

Singrauli News :आवेदक करता ने बताया कि कुछ समय तक तो वे बगल के खाली ज़मीनों से होकर निस्तार आदि कार्य कर पा रहे थे, लेकिन जैसे ही मानसून शुरू हुआ, उन जमीनों में पानी भर गया है। परिणामस्वरूप अब कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचा और स्थानीय निवासी अपने ही घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हो गए हैं।

Singrauli News :कई बार आवेदन के बावजूद प्रशासन मौन..?

Singrauli News :इस गंभीर मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पीड़ितों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो यह मामला सामाजिक टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है।

Singrauli News :सुखाधिकार की बात सार्वजनिक मार्ग पर कानूनी अधिकार..?

Singrauli News :कानूनी दृष्टिकोण से देखा जाए तो जब कोई नागरिक किसी भूमि या मार्ग का वर्षों तक अविरल उपयोग करता है, तो उसे”सुखाधिकार” मिल जाता है। पीड़ितों ने भी यही दलील दी है कि वे बीते 5-6 वर्षों से लगातार उक्त मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें उस पर कानूनी अधिकार प्राप्त हो चुका है। ऐसे में देव प्रसाद शर्मा एवं परमेन्द्र चौबे द्वारा बगैर किसी वैध अनुमति के मार्ग को अवरुद्ध करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह सार्वजनिक अधिकारों का उल्लंघन भी है।

Singrauli News :प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग..?

Singrauli News :आवेदकों की मांग है कि देव प्रसाद शर्मा एवं उनके पुत्र परमेन्द्र चौबे द्वारा बनाई गई बाउण्ड्रीवाल को तत्काल हटाया जाए और मार्ग को पुन सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाए। इस दिशा में जिला प्रशासन, नगर निगम और तहसील प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है।

Singrauli News :यह मामला केवल एक निजी विवाद नहीं, बल्कि सार्वजनिक हित से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो सिंगरौली जैसे संवेदनशील जिले में शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

Singrauli News : इन सभी मामलों को लेकर नगर पालिका निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि हम उन्हें तीन नोटिस भिजवाएंगे इसके बाद अगर उन नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी..

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories