Singrauli News : ई-वीडियो कॉलिंग से बी.फार्मा डिग्रीधारियों द्वारा मरीजों का इलाज, संजीवनी क्लिनिक के उपचार पर विवाद

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले के माड़ा क्षेत्र में संचालित संजीवनी क्लिनिक पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्लिनिक संचालक द्वारा बिना डिग्री और मेडिकल मानकों के उल्लंघन करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है,.

Singrauli News : जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाया और प्रशासन से मांग की है कि क्लिनिक संचालक पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Singrauli News : ग्रामीणों का भी आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है। वहीं, लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तरह के जो फर्जी क्लिनिक और नकली डॉक्टरों बन कर बैठे हो उनपर पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।अब देखना होगा कि प्रशासन रणधीर सिंह की इस मांग पर क्या कार्रवाई करता है और क्या संजीवनी क्लिनिक पर आखिरकार ताला लटकता है या नहीं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *