Singrauli News: सिंगरौली : सिंगरौली जिले के बंधा कोल ब्लॉक में विस्थापन और प्रभावितों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष आदिवासी नेता आज दोपहर 2 बजे बंधा क्षेत्र पहुंचेंगे नेताओं का दल तेंदूहा तिराहा के पास विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद करेगा।
Singrauli News: मुलाकात में शामिल प्रमुख नेता
Singrauli News: विक्रांत भूरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष (आदिवासी कांग्रेस),मीनाक्षी नटराजन, पूर्व सांसद, आदिवासी नेता-स्थानीय स्तर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र पाठक और पूर्व मंत्री वंश मणि वर्मा ने सभी विस्थापितों, प्रभावितों एवं पत्रकारों से बंधा पहुंचने की अपील की है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह दौरा विस्थापन, आजीविका संकट, और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर वास्तविक हालात समझकर आगे की रणनीति तय करने के लिए किया जा रहा है।













