HomeMadhya PradeshSingrauli Citadel Company News : सिंगरौली की सफाई व्यवस्था पर संकट: महीनों...

Singrauli Citadel Company News : सिंगरौली की सफाई व्यवस्था पर संकट: महीनों से वेतन को तरस रहे सीटाडेल के मजदूर, राजनीति में पिसा ‘स्वच्छता सैनिक’।

Date:

Related stories

Singrauli Citadel Company News : सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक कचरा संग्रहण करने वाली सीटाडेल कंपनी के मजदूर आज अपनी मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। शहर को स्वच्छ रखने वाले इन हाथों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कंपनी पर चल रही अंतहीन जांच और कथित “परसेंटेज” की राजनीति ने इन गरीब मजदूरों के निवाले पर संकट खड़ा कर दिया है।

जांच कागजों में, दर्द मजदूरों के चूल्हे में

कंपनी के मजदूरों का आरोप है कि नगर निगम और राजनीति से जुड़े कुछ लोग अपनी आपसी लड़ाई और स्वार्थ के कारण कंपनी के भुगतान रोके हुए हैं। मजदूरों का कहना है कि प्रशासन जांच करे या ठेका निरस्त, हमें आपत्ति नहीं, लेकिन हमारे काम का वेतन क्यों रोका जा रहा है? यदि जांच वर्षों तक चली, तो क्या मजदूरों के परिवार वर्षों तक भूखे रहेंगे?

विधायक का आश्वासन: क्या लौटेगी मजदूरों की मुस्कान?

मजदूरों की गुहार के बाद सिंगरौली विधायक ने इस मामले में दखल दिया है। उन्होंने महापौर, निगम अध्यक्ष और कमिश्नर से बात कर भुगतान में आ रही अड़चनों को दूर करने का भरोसा दिलाया है। हालांकि, मजदूर अब आश्वासनों से थक चुके हैं और उन्हें ठोस कार्यवाही का इंतजार है।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली कंपनी के मजदूरों का वेतन रुकना निगम प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। एक ओर शहर को नंबर-1 बनाने का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर ग्रांउड जीरो पर काम करने वाले योद्धाओं का शोषण हो रहा है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here