Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

भतीजे अजित के जाने के बाद अब शरद पवार फिर से हुए अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें उल्टी की शिकायत के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने रूटीन जांच के लिए अस्पताल में निगरानी में रखने का फैसला किया।डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम दो दिनों तक अस्पताल में आराम करने की सलाह दी है।

मेडिकल जांच में क्या सामने आया?

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार का ब्लड टेस्ट और सीटी स्कैन कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरवेज ग्रांट ने बताया कि उन्हें हल्के डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें शरीर में तरल पदार्थ की कमी पूरी करने के लिए फ्लूइड दिए जा रहे हैं।

Read More : T20 World Cup : पिछली बार के फाइनलिस्ट फिर आमने-सामने! आज सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महामुकाबला

हाल ही में भी हुए थे अस्वस्थ

85 वर्षीय नेता को पिछले सप्ताह भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी। जांच में सीने में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।डॉक्टरों की सलाह पर घर लौटने के बाद भी उन्हें आराम करने की हिदायत दी गई थी।

सुप्रिया सुले ने जताया आभार

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया।

उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ की देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि पवार जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी नियमित गतिविधियां शुरू करेंगे।

फिलहाल स्थिति स्थिर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शरद पवार की स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में अगले दो दिनों तक उनका इलाज जारी रहेगा।राजनीतिक गलियारों में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट पर नजर रखी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Politics: साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप, दीपक बैज ने दागे सवाल, कही ये बड़ी बात

CG Politics:जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश...

नंदकुमार साय के बयान से सियासत गर्म! 5 बच्चे पैदा करने की अपील से गरमाई राजनीति, क्या बोले CM साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय...

बिहार में सियासी हलचल! नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, CM पद छोड़ने की तैयारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ का आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए दिल दहला देने...

Related Articles

Popular Categories