Shajapur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली प्रधान आरक्षक की जान, ड्राइवर फरार…

Parivesh
Shajapur Road Accident

Shajapur Road Accident : शाजापुर। स्टेट हाईवे-41 पर मोहम्मद खेड़ा के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसे में शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार की मौत हो गई। वह अपनी पल्सर बाइक से सलसलाई जा रहे थे, तभी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद नरेंद्र परमार को गंभीर सिर की चोट आई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shajapur Road Accident : हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। भागते वक्त उसने ट्रैक्टर में बैठे अपने ही एक साथी को भी कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कुल दो लोग घायल हुए जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार देवास जिले के रहने वाले थे और सलसलाई में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *