Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Seoni में ट्रेनी प्लेन क्रैश! हाई-वोल्टेज लाइन से टकराकर गिरा खेत में, दो पायलट घायल

सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब एक ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराने के बाद खेत में क्रैश लैंडिंग करते हुए गिर पड़ा। यह घटना आमगांव के पास हुई, जहां रेड बर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनिंग विमान सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर तय रूट पर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हुए, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर है।

लैंडिंग के दौरान बिजली लाइन से टकराया विमान
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाम करीब 6:30 बजे विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था। उसी दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकराया। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारी निकलने लगी।

टक्कर की वजह से विमान का संतुलन बिगड़ा और वह सामने के खेत में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई, जिससे आग लगने या बड़े विस्फोट जैसी स्थिति बनने से बचाव हुआ।

Read More : Khajuraho Cabinet Meeting : खजुराहो में आज कैबिनेट बैठक, CM मोहन यादव करेंगे लाडली बहना की 31वीं किस्त जारी

ग्रामीणों ने बचाई दोनों पायलटों की जान
जैसे ही धमाके की आवाज आई, आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत बिजली कंपनी को सूचना दी और घायल दोनों पायलटों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता ने स्थिति को बिगड़ने से रोका और दोनों घायलों को समय पर बचाव मिल सका।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ क्षणों के लिए पूरा इलाका रोशनी और चिंगारियों से चमक उठा।

Read More : Vande Mataram 150 Years : लोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ भी आज विशेष चर्चा, गृह मंत्री अमित शाह आज रखेंगे विचार

इंजन में नहीं मिल रहा था पावर
कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान के इंजन में पर्याप्त पावर जनरेट नहीं हो रहा था। इस वजह से पायलट ने कंट्रोल रूम को आपात स्थिति की सूचना देकर आसपास के खुले खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू की थी।

इसी दौरान विमान 33 केवी लाइन से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हो गई। हालांकि इंजन फेल होने के कारण हादसा और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन समय रहते लाइन ट्रिप होने और ग्रामीणों की मदद से स्थिति नियंत्रित रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल भस्म आरती : ब्रह्म मुहूर्त में महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई दिव्य आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories