लव जिहाद का सनसनीखेज मामला : इंदौर। शहर में एक बार फिर लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नौशाद नामक युवक एक दलित युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर उसे धार जिले में अपनी बहन के घर दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।
लव जिहाद का सनसनीखेज मामला : किसी तरह मौका पाकर युवती नौशाद की बहन के घर से भाग निकली और परिजनों के पास पहुंची। दो दिन से गायब बेटी की तलाश कर रहे परिजनों ने पहले बाणगंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी नौशाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।











