Semicon India 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में Semicon India 2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भारत के पहले Made in Bharat माइक्रोप्रोसेसर को लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस चिप का नाम “Vikram 32-bit Pro” रखा गया है, जिसे इसरो की सेमीकंडक्टर लैब ने पूरी तरह देश में ही विकसित किया है। पीएम मोदी ने इसे भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि इस साल से इसका कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा।
Semicon India 2025 : कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को ‘विक्रम प्रोसेसर’ और चार परीक्षण चिप्स भेंट किए। यह चिप खासतौर पर प्रक्षेपण यानों की कठोर परिस्थितियों के लिए डिजाइन की गई है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले वर्षों में ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट 1 ट्रिलियन डॉलर को पार करेगा और भारत इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के टेक दिग्गज, स्टार्टअप्स और डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। मंच पर AI, चिप मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। खास बात यह भी रही कि इस बार कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि Semicon India कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 2022 में बेंगलुरु से हुई थी। 2023 में यह गांधीनगर, 2024 में नोएडा और अब 2025 में दिल्ली में चौथे संस्करण के रूप में आयोजित हो रहा है।











